16-17 मई को आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, 14 राज्यों ओलावृष्टि-वज्रपात; गर्मी-लू पकड़ेगी रफ्तार

मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तेज आंधी के साथ बारिश और बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है। इधर, दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में आंशिक तौर पर बादल छाए नजर आ सकते हैं। उधर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण से तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी है। कई हिस्सों पर हीटवेव भी परेशान कर सकती है।

देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच मौसमी उतार-चढ़ाव जारी हैं। आईएमडी ने 16 मई के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ भागों पर तेज धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी या बारिश होने की बात कही। हालांकि, कुछ हिस्सों पर लू का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आंधी, बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि होने का अलर्ट है, लेकिन मैदानी भागों पर तापमान बढ़ सकता है। स्काईमेट ने दक्षिण में केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। उधर, पूर्वोत्तर भारत के तटीय भागों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 70 की स्पीड से तूफान चलने और मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी और लू के बीच आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही रह सकती है।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में तपिश के बीच कई हिस्सों पर मौसम खराब है। आईएमडी ने शुक्रवार को कई स्थानों पर आंधी-बारिश की बात कही है। खासकर, कानपुर, जालौन, हरदोई, लखनऊ, बदायूं, बरेली समेत 37 जिलों में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, मौसमी गतविधियों के बावजूद कई जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है। खासकर, बुंदेलखंड में फिर से लू (Heatwave) की स्थितियां बन गई हैं, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी का एहसास हो रहा है।

End of Feed