शहर

'राजनीति' छोड़ 'फिल्मी दुनिया में तेज प्रताप यादव!, भगवा चोला पहन बोधगया में योग करते दिखाई दिए

Tej Pratap Yadav News: बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव राज्य के बोधगया में भगवा वस्त्र धारण कर योग करते दिखे।

Image

तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो)

बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव राज्य के बोधगया में भगवा वस्त्र धारण कर योग करते दिखे। उनकी इन योग मुद्राओं और आध्यात्मिक गतिविधियों को कैमरे में से शूट किया जा रहा है, क्योंकि बोधगया में उनके जीवन से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग चल रही है जिसका वो हिस्सा हैं।

बताया जा रहा है कि यह डॉक्यूमेंट्री योग, स्वास्थ्य जागरूकता और पदयात्रा की थीम पर आधारित है। इसमें प्राकृतिक जीवनशैली, आध्यात्मिक वातावरण और सामाजिक संदेश को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। बोधगया के शांत और आध्यात्मिक माहौल के कारण इस स्थान को शूटिंग के लिए चुना गया।

डॉक्यूमेंट्री की टीम ने मठ परिसर के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग एंगल से दृश्य शूट किया। बताते हैं कि तेज प्रताप यादव वेब सीरीज की शूटिंग के लिए यहां पहुंचे, गया में उन्होंने विष्णुपद के दर्शन भी किए।

तेज प्रताप ने भूटान मंदिर में शूटिंग के लिए ध्यान लगाया

तेज प्रताप ने भूटान मंदिर में शूटिंग के लिए ध्यान लगाया और फिर शाम को विष्णुपद मंदिर में खरीदारी भी की। इस डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग खत्म होते ही तेजप्रताप भक्ति के रंग में रंगे दिखे। बोधगया में अपना शूटिंग खत्म करने के बाद देर शाम विष्णुपद मंदिर पहुंचे जहां गर्भ गृह में जाकर पूजा अर्चना की साथ ही मंदिर के बाहर दुकानों में उन्होंने प्रसाद खरीदा और खरीदारी भी की।

इस डॉक्यूमेंट्री को आने वाले कुछ महीनों में रिलीज किया जाएगा। शूटिंग के दौरान तेज प्रताप यादव योग और पैदल यात्रा से जुड़े कई दृश्य करते नजर आए।

'मुख्यमंत्री को दो गाड़ियों के काफिले से चलना चाहिए'

वहीं तेजप्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग की बात करते हैं, इसलिए नेताओं और सरकार को भी इसे गंभीरता से अपनाना चाहिए। तेज प्रताप बोले कि बिहार के मुख्यमंत्री को भी मात्र दो गाड़ियों के काफिले के साथ चलना चाहिए, ताकि अनावश्यक खर्च और प्रदूषण दोनों को कम किया जा सके।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article