कल का मौसम 16 March 2025 : अंदर रख दीजिए स्वेटर-रजाई, ठंडी की हो गई विदाई; कूलर पंखे की कर लीजिए सफाई; आधी-बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 16 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पहाड़ी राज्यों को छोड़ दें तो मैदानी राज्यों में अब भीषण गर्मी दस्तक देने वाली है। हालांकि, अभी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी, हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन आने वाले सप्ताह में तापमान तेजी के साथ बढ़ेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अभी बर्फबारी के साथ हल्की बारिश का अलर्ट है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम परिवर्तित हो रहा है। ठंड लगभग समाप्ति की कगार पर है। 16 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड समेत पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली कड़कने का अलर्ट है। बर्फबारी के कारण श्रीनगर समेत ताबो इत्यादि में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा, जिससे अभी वहां ठंडक का एहसास होगा, लेकिन अब मैदानी राज्यों में गर्मी हाल बेहाल करने वाली है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली एनसीआर में चमक गरज के साथ आज तक बारिश का अलर्ट है, लेकिन अगले सप्ताह से तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी से भीषण गर्मी का एहसास होगा। इसके अतिरिक्त सिक्किम, अरुणाचल, असम, मेघालय, त्रिपुरा में बादलों के गरजने के साथ बारिश होगी।

Kal Ka Mausam 16 March 2025.

कल का मौसम

राजस्थान का मौसम कैसा है?

राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद कुछ हिस्सों में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से लेकर तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार भरतपुर के वैर में 12 मिमी, बयाना, रूपवास, कांमा में नौ मिमी, सीकर में आठ मिमी, अलवर में राजगढ, धौलपुर के मनिया और भरतपुर के नदबई में सात मिमी, भरतपुर के भुसावर में छह मिमी, धौलपुर के सैपऊ में पांच मिमी और अन्य कुछ हिस्सों में चार मिमी से दो मिमी तक बारिश दर्ज की गई। इस दौरान चौमूं, कोटपूतली-बहरोड़, बानसूर सहित कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। कोटा में अधिकतम तापमान 39.1 दर्ज किया गया। आईएमडी राज्य के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाओं के चलने का अनुमान जताया है और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।

End of Feed