शहर

मथुरा में होली के मौके पर हिंसा, जबरन रंग लगाने पर हुआ पथराव; 10 घायल, 9 आरोपी गिरफ्तार

Mathura Violence: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को होली के मौके पर दलित समाज के मोहल्ले में लोगों को जबरन रंग लगाए जाने के विरोध में पथराव हुआ, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। अधिकारी के मुताबिक, गांव के लोगों ने विरोध में राहुल और उसके साथियों पर पथराव किया। जवाब में राहुल और उसके साथी भी पथराव करने लगे।

Image

पथराव मामले के आरोपी गिरफ्तार

Photo : iStock

Mathura Violence: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को होली के मौके पर दलित समाज के मोहल्ले में लोगों को जबरन रंग लगाए जाने के विरोध में पथराव हुआ, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

एक अधिकारी ने बताया कि जैंत थाना क्षेत्र के बाटी गांव में सवर्ण समाज का राहुल अपने कुछ साथियों के साथ दलित समाज के मोहल्ले में पहुंचा और लोगों को जबरन रंग लगाने लगा। अधिकारी के मुताबिक, गांव के लोगों ने विरोध में राहुल और उसके साथियों पर पथराव किया। जवाब में राहुल और उसके साथी भी पथराव करने लगे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव में 10 लोग घायल हो गए।

अधिकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुल्ला उर्फ कृष्णकुमार, दिनेश, प्रदीप, राजू, संतोष, चंद्रपाल, बंटू, करन और मानवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जैंत थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि पथराव में घायल 10 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

ईंट-पत्थर बरसाने का आरोप

उन्होंने बताया कि राहुल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दलित पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से पथराव किया और गाली-गलौज की। कुमार के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में शैलेंद्र उर्फ नथुआ सहित 24 लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने और अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। कुमार के अनुसार, दलित समाज के लोगों का आरोप है कि पहले उन पर ईंट-पत्थर बरसाए गए, जिसके बाद उन्होंने आत्मरक्षा में पथराव किया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article