कल का मौसम : आंधी बवंडर के साथ होगा वज्रपात, 16 जुलाई को बारिश होगी मूसलाधार; मौसम विभाग बड़ा का अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Ka Mausam) 16 जुलाई 2025: मौसम के लिहाज से यह सप्ताह काफी बेहतर रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश के साथ बाढ़ का अलर्ट घोषित है।

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा) : आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। हल्की से मध्यम हवाओं के साथ गिर रहीं बौछारें मौसम को सुहावना बना रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि, बीच-बीच में धूप से उमस और चिपचिपी गर्मी परेशान कर सकती है, लेकिन यह क्षणिक होगा। IMD की मानें तो इस सप्ताह मानसूनी गतिविधियां काफी तेज हो सकती हैं। 15, 16 और 17 जुलाई को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हवा पानी का दौर जारी रहेगा। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान में तेज हवाओं, आंधी बवंडर के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट घोषित है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाएं प्रबल रहेंगी, लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में मानसूनी बारिश की बड़ी चेतावनी जारी है। कमोबेश ऐसी ही बारिश, पूर्वोत्तर में असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय और पश्चिम बंगाल के अधिकतर भागों में दर्ज की जाएगी। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और अचानक अत्यधिक बारिश के कारण बाढ़ की समस्याएं बनी रह सकती हैं। उधर, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी बारिश के कारण जलाशयों और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली 27°C33 °C
मुंबई27 °C29 °C
जयपुर 25 °C29 °C
भोपाल 23 °C30 °C
लखनऊ 28 °C33 °C
पटना27 °C30 °C
हैदराबाद24 °C33 °C
चेन्नई28 °C36 °C
देहरादून24 °C28 °C
शिमला18 °C24 °C
कश्मीर 13 °C19 °C

End of Feed