शहर

Pithoragarh Accident: पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बचाव कार्य की शुरुआत कर दी है।

Image

पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)

Pithoragarh Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां मुवानी कस्बे में सुनी पुल के पास एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम बचाव कार्य की शुरुआत की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे का शिकार हुए घायलों को आवश्यक इलाज देने के निर्देश दिए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा "जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं, सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।"

मिली जानकारी के अनुसार, वाहन में 13 लोग सवार थे, जिसमें से 8 की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले दर्ज करते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जीप का ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे हादसा हो गया है। पुलिस की टीम मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पिथौरागढ़ के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह महर ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव खाई से निकाल लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरूष हैं। दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग स्थानीय थे ।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सीएम धामी ने की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, ₹2,708 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी देने पर बनी सहमति

सीएम धामी ने की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, ₹2,708 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी देने पर बनी सहमति

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली