अगले 2 दिन में मौसम होगा तूफानी, 9 राज्यों में आंधी-पानी, ओलावृष्टि; लू-बिजली से रखें सावधानी

उत्तर भारत में सूरज अपनी चमक बिखेर रहा है, जिससे अनुमान है कि सप्ताह के अंत तक लू की गतिविधियां तेजी पकड़ सकती हैं, लेकिन 19 अप्रैल से राजस्थान, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों पर बादल राहत बरसा सकते हैं। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के अंदर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय भागों पर बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। उधर, समूचे दक्षिण भारत में लू और गर्मी के बीच तटीय भागों पर बारिश की संभावना है। उधर, पूर्वोत्तर में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम के लिहाज से मौजूदा सप्ताह काफी बदलाव भरा रहेगा। आधे से ज्यादा देश में लगातार तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ेगा। आईएमडी का अनुमान है कि कुछ राज्यों में अधिकतम पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि, अगले 48 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर भारत में निम्न दबाव क्षेत्र के बने रहने से मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान है। खासकर अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड और ओड़िशा और मेघालय के कुछ हिस्सों पर 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाए (आंधी) चलने और बादलों की गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट घोषित है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। उधर, दक्षिण भारत में भीषण लू के बीच तटीय भागों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव रहने से केरल में हल्की बारिश के आसार हैं। इसी बीच पहाड़ों पर 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अधिक व उत्तराखंड में आंशिक असर दिखाई देगा और कई ऊंचाई वाले स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने का पूर्वानुमान है। इधर, समूचे उत्तर भारत में तापमान में बढ़ने से यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में गर्मी परेशान कर सकती हैं एवं कहीं-कहीं लू की स्थितियां बनती दिख रही हैं। हालांकि, 19 अप्रैल के बाद आंशिक तौर पर मौसम बदल सकता है।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम गर्म हो चला है। रोजाना न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। दिन में तेज पछुआ गर्म हवाएं बहने से लू की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचते ही हीटवेव का अलर्ट घोषित किया जाएगा। हालांकि, बुंदेलखंड के बांदा में हीटवेव का अलर्ट जारी है, जहां तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। आने वाले दिनों में और पारा चढ़ने की संभावना है। लिहाजा लोगों को लू के थपेड़ों से बचने की जरूरत होगी। उधर, बिहार में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। अगले सप्ताह से लू की गतिविधियां जोर पकड़ेंगी।

End of Feed