कल का मौसम 16 April 2025 : बारिश के साथ आएगा आंधी-तूफान, वज्रपात-ओलावृष्टि से रहें सावधान! मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 16 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देशभर में अगले एक दो दिन तक मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच 18 अप्रैल से एक बार फिर आंधी और बारिश की संभावना है। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों समेत पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान है। आइये जानते हैं विभिन्न राज्यों में कल का मौसम कैसा रहेगा?

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। पहाड़ों पर 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू के निचले इलाकों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। लेकिन, मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पूरे एनसीआर में मौसम साफ रहने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ने की बात कही है। हालांकि, आने वाले दिनों में एक बार फिर बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनेगी, जिससे तापमान में कमी आएगी। यूपी में 18 अप्रैल से फिर आंधी के साथ बारिश की बात कही जा रही है। उधर, बिहार में आंधी-बारिश के आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में भी खराब मौसम की संभावना है। स्काईमेट ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और आंध्र प्रदेश में 16 अप्रैल को तेज आंधी-तूफान के साथ बादलों के गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान भीषण बारिश के साथ ओलावृष्टि से भी सावधान रहना होगा।

kal ka mausam 16 April 2025.

कल का मौसम

यूपी कल का मौसम

यूपी में पिछले दिनों आंधी और बारिश के प्रभाव से तापमान में कमी देखी गई। हालांकि, बारिश का दौर थमने से धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन, 16 अप्रैल से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में 18 अप्रैल तक आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया जा रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

End of Feed