शहर

कर्नाटक में पटरी से उतरी रेलगाड़ी, रूट पर चलने वाली ट्रेनों पर पड़ा असर

कर्नाटक के बेलगावी में एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने की खबर सामने आई है। ये हादसा सोमवार की सुबह बेलगावी रेलवे स्टेशन से बस आधी किलोमीटर की दूरी पर हुआ, जब मालगाड़ी बेलगावी से हुबली की ओर जा रही थी। घटना के चलते मालगाड़ी के तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Image

कर्नाटक के बेलगावी में पटरी से उतरी मालगाड़ी के तीन डिब्बे हुए क्षतिग्रस्त

कर्नाटक के बेलगावी रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की खबर सामने आई है। मालगाड़ी के डिरेल होने की वजह से तीन डिब्बों को नुकसान पहुंचा है। चलती हुई ट्रेन के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए, जिससे रेल यातायात पर भी अस्थायी प्रभाव पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस के आला अधिकारी तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

हादसा सुबह के समय हुआ जब अधिकतर लोग अपने दैन‍िक कार्यों की शुरुआत कर रहे थे। ऐसे में हादसे के बाद आसपास के इलाके के लोग मौके पर जमा हो गए और कुछ ही देर में घटनास्थल पर भारी भीड़ लग गई। घटना के बाद मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरकर दूसरी लाइन के बिल्कुल पास खड़े थे। राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

हादसे की जांच

रेलवे अधिकारियों ने तुरंत ही तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया और हादसे की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के मुताबिक ये संभावना जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या पटरियों में किसी तरह की समस्या के चलते ये दुर्घटना हुई हो सकती है, लेकिन अभी तक किसी निश्चित कारण की पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं और पटरी से उतरने के कारणों की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच के बाद ही इसपर कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।

(इनपुट - आईएएनएस)

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!