शहर

केरल में हाथियों का तांडव, 2 आदिवासियों को उतारा मौत के घाट; 2 दिन में 3 लोगों की ली जान

केरल के त्रिसूर में हाथी के हमले में दो आदिवासियों की मौत हो गई। पिछले 2 दिन में जंगली हाथियों के हमले से तीसरी मौत है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

त्रिशूर : जिले के अथिरापिल्ली जंगल में वनोपज एकत्र करने के लिए गए दो आदिवासी व्यक्तियों की एक जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि यह घटना सोमवार को शाम करीब साढ़े सात बजे हुई होगी। मृतकों के शव मंगलवार की सुबह पास के एक सरकारी अस्पताल में भेजे गए। दोनों मृतकों की पहचान अंबिका और सतीश के रुप में हुई है, जो पास के वाझाचल में आदिवासी बस्ती में रहते थे।

अस्थायी टेंट लगाकर ठहरे थे आदिवासी

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, अंबिका और सतीश दो अलग-अलग आदिवासी परिवारों से थे और वनोपज एकत्र करने के लिए एक चट्टान पर अस्थायी टेंट लगाकर वहां ठहरे थे। अधिकारी ने आशंका जताई कि रात को जंगली हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया होगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि क्या वहां और लोग भी थे और वे हाथियों को देख कर भागे तथा वन क्षेत्र में फंस गए।

जंगली हाथी ने दौड़ाया

इस घटना के बाद केरल में पिछले दो दिन में जंगली हाथियों के हमलों में मरने वालों की संख्या तीन हो गई। रविवार रात मलाक्कापारा में 20 वर्षीय एक आदिवासी युवक की हाथी के हमले में जान चली गई थी। पिछले दिनों मारे गए मृतक की पहचान मुथुवन समुदाय के सेबेस्टियन के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, अंधेरे में जंगली हाथी को देखकर तीनों युवक भागने लगे, लेकिन इसी दौरान सेबेस्टियन गिर गया और हाथी ने उसे कुचल दिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!