आज का मौसम 15 June 2025 : घनघोर बादल गिराएंगे तापमान, आंधी-बारिश संग होगा वज्रपात! मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

Kal Ka Mausam, 15 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देशभर में मौसम करवट लेने वाला है। दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में जारी मौसमी गतिविधियों के कारण मौसम काफी सुहावना है, लेकिन उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। हालांकि, आईएमडी ने अगले एक से दो दिन में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली का भी खतरा रहेगा। उधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश दर्ज की जा रही है तो गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में मानसूनी बारिश की चेतावनी जारी है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम में तब्दीली आने से कई राज्यों में बादल छाने और बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिससे चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, वीकेंड से दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं यानी आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत भी हैं। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे रुकने से परहेज करें। उधर, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में मौसमी गतिविधियां शुरू हो गई हैं, खासकर जम्मू-कश्मीर के लिए सप्ताह भर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। अगर, बात दक्षिण भारत की करें तो तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मेघालय में मानसूनी बारिश हो रही है, जो अगले कुछ दिनों तक अनवरत जारी रहेगी। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम तबाही लाने को तैयार है। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण ब्रम्हापुत्र समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा था, जिससे जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा था। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
लखनऊ 32 °C41 °C
जयपुर 32 °C41 °C
भोपाल26 °C36 °C
पटना32 °C40 °C
दिल्ली32 °C41 °C
मुंबई27 °C29 °C
चेन्नई28 °C36 °C
बेंगलुरु21 °C26 °C
शिमला18 °C29 °C
देहरादून26 °C34 °C
कश्मीर12 °C23 °C

End of Feed