Kal Ka Mausam: 72 घंटे में मॉनसून करेगा पलटवार, 15 राज्यों में तूफान संग बारिश होगी मूसलाधार; वज्रपात-बाढ़ से रहें सावधान

कल का मौसम कैसा रहेगा (15 जुलाई 2026) : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पूरे सप्ताह उत्तर भारत के राज्यों में बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। हालांकि, धूप निकलने से उमस भी परेशान करेगी। उधर, पहाड़ों पर भारी बारिश और लैंडस्लाइड का खतरा जताया गया है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में तेज मॉनसूनी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : देश के उत्तरी हिस्से फिर से गर्मी की चपेट में आ गए हैं। पिछले कई दिनों से मॉनसून के थमने से तापमान और उमस में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो से चार दिन उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कम बारिश के संकेत दिए हैं, लेकिन बिहार में 15 जुलाई से तेज पानी बरसने का अनुमान जताया गया है। इधर पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आईएमडी की मानें तो अगले 2 दिन तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन 17 जुलाई से तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इस दौरान आंधी के साथ ओलावृष्टि होने का खतरा जताया गया है। साथ अत्यधिक पानी के इकट्ठा होने से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और लैंडस्लाइड से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से गर्मी का एहसास बढ़ गया है। पिछले कई दिनों से धूप और बादलों की बेरुखी के कारण उमस हो रही है। हालांकि, इस सप्ताह मौसमी गतिविधियां होने के चांस हैं, जिससे राहत की उम्मीद जताई जा रही है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 14 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, भारी बारिश, लू, आंधी या अन्य किसी गंभीर मौसमीय गतिविधि की संभावना नहीं जताई गई है। इस पूरे सप्ताह दिन का अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। साथ ही हल्की बारिश और बीच-बीच में चलने वाली तेज हवाएं लोगों को उमस और बढ़ती गर्मी से राहत दे सकती हैं।

End of Feed