शहर

कल का मौसम 14 अप्रैल 2025: अब पारा तोड़कर ऊपर निकलेगी प्रचंड गर्मी, हाय गर्मी-हाय गर्मी करते गुजरेंगे दिन-रात

Kal Ka Mausam, 14 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: सुहावने मौसम के सुख भरे दिन बीते, अब प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़े सहने के दिन आए... जी हां उत्तर और पश्चिमी भारत में अब अगले कुछ दिनों तक लगातार पारा चढ़ेगा, फिलहाल हीटवेव से छुटकारा मिलने का कोई अनुमान नहीं है। हालांकि, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जरूर है।

Image

कल का मौसम कैसा रहेगा?

Photo : Times Now Digital

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देश के ज्यादातर हिस्सों को गर्मी ने अपनी ग्रिप में ले लिया है। बात करें उत्तर भारत की तो यहां सुहावने मौसम का दौर खत्म हो चुका है। अब पारा तेजी से आसमान की तरफ बढ़ेगा और पश्चिमी भारत में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और लू की चेतावनी दी गई है। हालांकि, पूर्वी भारत में अभी बारिश और धूल भरी आंधी का दौर जारी है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी कल के लिए बारिश की चेतावनी दी गई है। बात उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब की करें तो तापमान में लगातार बढ़ोतरी दिखेगी। फिलहाल बढ़ते पारे से किसी तरह की राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

पिछले 24 घंटे का मौसम

शुक्रवार को आंधी बारिश के बाद शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में मौसम सुहावना बना रहा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में कई जगह बारिश के साथ ओले गिरने और वज्रपात की भी घटनाएं हुईं। झारखंड और पश्चिम बंगाल में आंधी और वज्रपात हुआ और उत्तर-पश्चिमी भारत व पूर्वी मध्य प्रदेश में धूल भरी आंधी व ओले गिरने की भी सूचना है। हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों के साथ ही दक्षिण भारत में भी बिजली चमकने और धूल भरी आंधी की कुछ घटनाएं हुईं। दिल्ली-एनसीआर में भी शुक्रवार के बाद लगातार दूसरे दिन धूल भरी आंधी चली। हालांकि, शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को इनकी तीव्रता कम देखने को मिली। पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में बारिश हुई और राजस्थान के सीमित क्षेत्रों में रेतीले तूफान देखने को मिले।

आज का क्या है?

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में आज यानी रविवार 13 अप्रैल की दोपहर से रात तक बिजली चमकने, तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में ओले गिरने की संभावना है। यही नहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दोपहर के बाद बारिश होने की संभावना है। यही नहीं उत्तर तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ इलाकों में आज हीटवेव की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

आगे प्रचंड गर्मी है

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पश्चिमी भारत में सुहावने मौसम का दौर गुजर चुका है। अब इन सभी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाएगी। तापमान में अगले 2-3 दिन में काफी बढ़ोतरी देखनो को मिलेगी। मध्य भारत में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में खास अंतर देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन इसके बाद अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। गुजरात में अगले 6 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

हालांकि, महाराष्ट्र में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। हालांकि, इसके बाद पारा लगातार चढ़ता जाएगा और गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी।

हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार कल से यानी सोमवार 14 अप्रैल से पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव यानी लू का नया दौर शुरू हो सकता है। लेकिन लू का यह दौर बुधवार 16 अप्रैल से प्रचंड रूप ले सकता है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

यहां होगी भारी बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम और ओडिशा में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पूर्वी और मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल आदि में गरज के साथ बिजली चमकने की वॉर्निंग दी गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!