कल का मौसम : अगले 70 घंटे रहेंगे भारी, आधे भारत में धूल भरी आंधी संग गिरेगा पानी; वज्रपात-लू की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam 13 March 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : अगले 72 घंटों के बाद समूचे उत्तर भारत में गर्मी-लू की स्थितियों के बीच मौसम करवट लेगा और बादलों की आवाजाही शुरू होगी एंव आंधी-बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जिससे मौसम में मामूली नमी आएगी और गर्मी से राहत महसूस होगी। उधर, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय भागों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के एक्टिव रहने से मध्य स्तर की बर्फबारी और बारिश की संभावना है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। अधिकांश राज्यों हीटवेव का अलर्ट होने का अनुमान है।

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देशभर के अधिकांश राज्य लू और गर्मी की ओर शिफ्ट हो गए हैं। लगातार बढ़ता तापमान परेशानी का सबब बनता जा रहा है। मार्च के महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी प्रतीत हो रही है। हालांकि, कुछ राज्यों में प्री मानसून के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर भारत में गर्मी-लू के बीच 15 मार्च से बादलों की आवाजाही शुरू होगी और दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी व बिहार समेत कई राज्यों में गरज-चमक, तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश एवं कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है। वहीं, पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ कई दिनों से सक्रिय है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बारिश एंव बर्फबारी का सिलसिला रुक-रुककर जारी रहने का अनुमान है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और पारा बढ़ने की बात कही जा रही है। अगले 24 घंटे के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी है। हालांकि, अधिकांश राज्यों में 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान पहुंच गया है और लगभग हीटवेव (Heatwave) की चेतावनी जारी की गई है।

Mausam Kal

कल का मौसम

यूपी में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में पिछले 72 घंटों के दौरान सुबह भीषण कोहरे छाया नजर आया, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित रही। मार्च के महीने में कोहरे की एंट्री ने सभी को चौंका दिया है। बहरहाल, अधिकांश जिलों में मौसम साफ है और दिन में गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं और पतझड़ अपने शबाब है। आईएमडी ने अगले एक सप्ताह में लू के एंट्री के संकेत दिए हैं। फिलहाल कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे दिन में तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 15 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान धूल वाली आंधी और बारिश का अनुमान है। मौसमी गतिविधियां होने से गर्मी से मामूली राहत की उम्मीद है। हालांकि, अगले कुछ दिन में पारा बढ़ने और हीटवेव का अनुमान है।

End of Feed