कल का मौसम 12 February 2025: अब पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी! यहां तूफान बारिश बर्फबारी बढ़ाएगी सर्दी; कोल्ड डे-कोहरे का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 12 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में भीषण बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट है। पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से तेज बारिश की संभावना है। 14 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। अगर, बात उत्तर भारत की करें तो फिलहाल मौसम साफ रहेगा, लेकिन अगले 2 दिन में वेस्टर्न डिसटरबेंस के सक्रिय होने से आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और दिन में तेज हवाएं चलेंगी।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): पूर्वोत्तर से लेकर उत्तर भारत तक मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट के अरुणाचल, असम, मेघायल समेत कई राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से भारी बारिश का अलर्ट है। फिलहाल, असम और अरुणाचल में आंधी तूफान के साथ मध्यम बारिश जारी है। लेकिन, 13 फरवरी तक अरुणाचल, सिक्किम के कई भागों में तेज बर्फबारी की संभावना है, जिससे कोल्ड की स्थिति देखी जाएगी। आईएमडी ने बताया कि यह सिलसिला अगले 2 से 3 दिन तक जारी रहेगा। उधर, पहाड़ी राज्य जम्मू कश्मीर और हिमाचल के अधिकतर भागों में तेज बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा और अटल टनल में हिमपात से सड़कों पर सफेद चादर सी बिछी दिख रही है, जिससे वहां कोल्ड डे यानी शीत दिवस जैसी स्थिति है। साथ ही 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे मैदानी इलाकों दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब समेत यूपी के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे सर्दी का एहसास होगा। लेकिन, दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत रहेगी। अगले 2 से 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के राज्यों में भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। अगर, बात कोहरे की करें तो उत्तरी राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल के गंगीय तटीय इलाकों में सुबह धुंध छाई रहेगी, जिसका प्रभाव रेल और हवाई यातायात पर पड़ेगा।

Kal Ka Mausam, 12 February 2025.

भारत का मौसम

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.4 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने तथा पश्चिम से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 283 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। 201 से 300 के बीच के एक्यूआई को ‘खराब’ श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है लेकिन वायु गुणवत्ता के स्तर में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को धूप खिली हुई है। कमोबेश मौसम का हाल अभी देखने को मिलेगा। लेकिन, 14 जनवरी को बादलों की आवाजाही हो सकती है।

End of Feed