कल का मौसम 11 May 2025 : संडे को रहेगा बादलों का डेरा, बारिश के साथ आंधी का खतरा; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam, 11 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड में 11 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। इन राज्यों में 12 से 15 मई तक मौसम साफ और आंशिक रूप से बादल देखने को मिल सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। खासकर, उत्तर भारत के राज्यों में प्री मानसून का थोड़ा असर दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में शनिवार रात हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जबकि शहर में घने बादल छाए रहे। आईएमडी ने रविवार को भी गरज के साथ बूंदाबांदी, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। 11 मई को यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 12 से 15 मई तक मौसम साफ और आंशिक रूप से बादल देखने को मिल सकते हैं। अगर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है तो लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

kal ka mausam 11 May 2025

कल का मौसम

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि 11 मई तक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर जैसे पूर्वोत्तर राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

End of Feed