कल का मौसम : अगले 72 घंटे होंगे भारी, 8 राज्यों में आंधी-तूफान संग गिरेगा पानी; लू-बिजली से बरतें सावधानी

Kal Ka Mausam 10 March 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से काफी अहम हैं। खासकर, पूर्वोत्तर के 4 राज्यों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 10 से 12 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट घोषित किया गया है। हालांकि, बिहार में बारिश को छोड़कर समूचे उत्तर भारत में तेज गर्मी और जल्द ही हीटवेव के एंट्री के संकेत हैं।

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : समूचा देश इन दिनों गर्मी की दुश्वारियां झेल रहा है। मार्च के महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मार्च सामान्य तौर पर काफी गर्म रहेगा और जल्द ही देशभर में लू (Heatwave) की एंट्री हो जाएगी, जिसके बाद मौसम से सतर्क रहने की जरूरत होगी। फिलहाल, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, बिहार में अगले 2 दिन तेज आंधी और बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 24 से 72 घंटे के दौरान नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है, जिससे कुछ भागों पर मौसम सर्द रहेगा। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। स्काईमेट ने बताया कि 9 से 11 मार्च तक सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ तेज 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तेज बारिश होगी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। इसके अलावा शेष राज्यों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से हीटवेव के संकेत मिल रहे हैं।

Mausam Kal

कल का मौसम

बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले 2 दिन तक मौसम परिवर्तित रहेगा और कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में मौसम करवट ले चुका है, जिससे कई इलाकों में गरज-चमक, तेज आंधी के साथ बारिश की स्थितियां बन सकती हैं। फिलहाल, सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, पटना, मुजफ्फरपुर और जमुई में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी आसमान में घने बादल छाए नजर आएंगे। वहीं, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर जिलों में तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश का येलो अलर्ट है। इस दौरान कई जिलों में ठनका गिरने की चेतावनी है। लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में 11 मार्च की रात तक मौसम बदला रह सकता है। इसका आंशिक असर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों पर भी दिखाई दे सकता है।

End of Feed