कल का मौसम 10 January 2025: कोहरे-शीतलहर के साथ गिरेगा पाला, आंधी-तूफान बारिश ओलावृष्टि बर्फबारी बढ़ाएगी पारा; थम जाएंगी ट्रेनें-फ्लाइट्स

Kal Ka Mausam, 10 January 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार-झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के आलावा हरियाणा-पंजाब में शीतलहर के साथ गलन का एहसास हो रहा है। इन राज्यों में भीषण कोहरे के साथ सुबह पाला भी गिर रहा है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड समेत शिलॉग में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 10 से 12 जनवरी तक कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत भीषण सर्दी के साथ कोहरे की आगोश में है। दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं है, लिहाजा कई राज्यों में कोल्ड डे घोषित है। शाम सुबह अधिक कोहरे के साथ दिन में भी धुंध की परत जमी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के जिले, राजस्थान, उत्तर प्रदेश-बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की सर्दी के चलते जनजीवन पर असर पड़ रहा है। खासकर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में जारी भीषण बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके बर्फ का गोला बने हुए हैं। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में भी हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। कमोबेश यही हाल पूर्वोत्तर के राज्यों में भी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों 10 और 12 जनवरी तक कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इधर, कोहरे और खराब मौसम के चलते रेल, हवाई और सड़क परिवहन बुरी तरह से प्रभावित है। आइये जानते हैं आने वाले दिनों में किस राज्य में कैसा मौसम रहेगा?

Kal Ka Mausam.

भारत का मौसम अपडेट

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, दिन में हल्की धूप भी देखने को मिली। फिलहाल, शीतलहर के चलते दिल्‍ली में मौसम की स्थिति खराब बनी रहेगी। आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार सुबह दिल्ली में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई है। शुक्रवार-शनिवार को शहर में घने कोहरे का अनुमान लगाया है।

End of Feed