कल का मौसम 09 March 2025: मार्च में नहीं थमेगा आंधी-तूफान, होली पर बारिश करेगी रंगों का मजा खराब; वज्रपात से रहें सावधान!

Kal Ka Mausam, 09 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और पंजाब के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक गिर गया था, उसमें अब 3 से 5 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है। वेस्टर्न डिसटरबेंस के एक्टिव होने से 14 मार्च यानी होली के दिन मौसम खराब होने का अनुमान है। 15 और 16 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। होली के त्योहार के दौरान पंजाब और हरियाणा के में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। बारिश के बावजूद, तापमान गर्म रहने की उम्मीद है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : होली तक एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। पहाड़ों पर नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। आईएमडी के मुताबिक, 9 से 14 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी से एक बार फिर न्यूनतम पारा शून्य के नीचे पहुंचने का अनुमान है, जिससे दिन में कोल्ड वेव जैसी स्थिति पैदा होगी। इधर, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में 12 से 15 मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान है। तो 13 से 14 मार्च यानी होली के दिन दिल्ली-एनसीआर समेत पड़ोसी राज्यों में बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कमोबेश यही हालात उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के आसपास बने रहेंगे। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में साइक्लोन सर्कुलेशन के एक्टिव रहने के कारण अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और असम में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों के साथ-साथ भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में हवा की गति में काफी वृद्धि हुई है।

kal ka mausam 09 March 2025.

मार्च का मौसम

बिहार में कल का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में मौसम कै मिजाज लोगों को समझ नहीं आ रहा है। कभी गर्मी तो कभी ठंड तो कभी बारिश के आसार बन रहे हैं। आईएमडी ने राज्य में एक बार फिर बादलों के छाए रहने, तेज हवाएं और चमक-गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। बादलों के छाए रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।

End of Feed