अगले 72 घंटे भारी, 9 राज्यों में बरसेगा झमाझम पानी; धूल भरी आंधी-वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 4 दिन तक पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव रहेगा, जिसके प्रभाव से हल्की बारिश एवं बर्फबारी से मौसम बदला रहेगा। हालांकि, मैदानी राज्यों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तेज गति से हवाएं बहेंगी और न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का एहसास होगा। 8 मार्च से पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के 4 से 5 राज्यों में गरज-चमक, आंधी-तूफान के साथ अच्छी खासी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी।

समूचे देशभर में गर्मी पैर पसार रही है। मार्च महीने की शुरुआत से ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है, जिससे अधिकांश राज्यों में मौसम काफी गर्म प्रतीत होने लगा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह के बाद हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा समेत अन्य राज्यों में हीटवेव की ओर मौसम शिफ्ट होगा। इधर, पहाड़ों एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर रहेगा और अगले 4 दिन तक रुक-रुक कर बादल बरसते नजर आएंगे और कहीं-कहीं बर्फबारी होगी। वहीं, उत्तराखंड में 8 मार्च से विक्षोभ के असर से बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। स्काईमेट ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान एक एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के कुछ हिस्सों पर बना रहेगा, जिस कारण बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। वहीं, एक ट्रफ बनने से कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के तटीय हिस्सों पर आंधी-तूफान एवं पानी गिरने के आसार हैं। इसका कुछ असर महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ कोस्टल हिस्सों पर दिखाई दे सकता है।

Mausam Kal

कल का मौसम

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में होली के पीछे छूटते ही तापमान ऊपर की ओर बढ़ रहा है। आलम ये है कि सुबह धूप निकलते ही गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकती है। बुंदेलखंड में अभी से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। अनुमान है कि अगले 10 दिन में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अगर 40 डिग्री सेल्सियस को तापमान टच करेगा तो हीटवेव का अलर्ट घोषित कर दिया जाएगा। फिलहाल, राज्य में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे लू जैसे थपेड़े लग रहे हैं। फिलहाल, राज्य में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। उधर, राजस्थान में भी तापमान बढ़ता जा रहा है। बाड़मेर समेत कई जिलों में अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। आईएमडी के मुताबिक, जल्द ही हीटवेव का अलर्ट घोषित किया जा सकता है।

End of Feed