कल का मौसम 08 April 2025 : धूल भरी आंधी के साथ आएगी बारिश; गिरेगी आकाशीय बिजली होगी ओलावृष्टि; IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 08 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी पड़ रही है, लेकिन 9 से 12 अप्रैल के बीच कहीं-कहीं काले बादलों के छाए रहने के साथ धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश हो सकती है। राजस्थान, मेघालय और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश गर्मी से राहत दे सकती है। उधर, दक्षिणी और पूर्वी भारत में प्री मानसून की सक्रियता से मौसमी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर के विभिन्न हिस्सों में गर्मी अपने रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रही है। स्काईमेट के मुताबिक, मंगलवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंचेगा, जिससे मौसम में परिवर्तन हो सकता है। इसका असर उत्तर भारत में भी पड़ सकता है, जिससे दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। हालांकि, दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 7 से 9 अप्रैल तक लू चलने की आशंका है। इसके बाद मौसम नम होने से तापमान में कमी आएगी और 9 से 11 अप्रैल के बीच कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। स्काईमेट के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान आंधी भी परेशान कर सकती है। 9 अप्रैल को असम, मेघालय और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। उधर, गुजरात और राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा में तेज लू चलने की अनुमान है।

Kal Ka Mausam, 08 April 2025.

कल का मौसम

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान और गुजरात में तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान वाले शहरों में हैदराबाद (सिंध) 45 डिग्री सेल्सियस, नवाबशाह 47 डिग्री सेल्सियस, रोहरी 45 डिग्री सेल्सियस, सिबी 46 डिग्री सेल्सियस, पैड इदान 46 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है।

End of Feed