शहर

Odisha: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, घर में मिले कीटनाशक के पैकेट, खुदकुशी की आशंका

ओडिशा के गंदाम जिले में पलिबंधा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच की जा रही है।

Image

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

ओडिशा के गंजाम जिले के पलिबंधा गांव से एक हैरान कर देने वाले मामला सामने आया है। यहां एक 45 वर्षीय एक महिला और उसके बेटे-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को आशंका है कि तीनों ने कीटनाशक मिला चावल खाकर आत्महत्या की है।

पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान एस मामा रेड्डी (45), उनके बेटे राकेश (21) और बेटी मीना (18) के रूप में हुई है। महिला के पति एस रवींद्र कुमार रेड्डी का निधन लगभग तीन वर्ष पहले हो गया था। अधिकारी ने बताया कि घर से कीटनाशक के कुछ पैकेट बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि इन कीटनाशकों का प्रयोग चावल में किया गया था।

गंजाम के पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार पात्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला और उसका बेटा अक्सर किसी मुद्दे को लेकर झगड़ते रहते थे। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गांव वालों ने तीनों को पहले छतरपुर उप-जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें बरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार रात महिला और उसके बेटे की मौत हो गई जबकि बेटी ने सोमवार तड़के दम तोड़ दिया।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article