Kal Ka Mausam : अगले 24 घंटे होगी बारिश मूसलाधार, बर्फबारी से गिरेगा तापमान; जल्द आ रही ठंड

Kal Ka Mausam (07 November 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दक्षिण भारतीय राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून के एक्टिव रहने से तूफानी हवाएं और बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इधर, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां होने से ठंड का ग्राफ बढ़ेगा।

कल का मौसम कैसा रहेगा शुक्रवार (07 नवंबर 2026) : पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका प्रभाव उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों रहेगा। अगले 48 घंटे के दौरान पर्वतीय भागों पर बारिश और बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस में गिरावट आएगी और लोगों को ठंडक का एहसास होगा। हालांकि, उत्तर भारत में इसका असर कम रहेगा और दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 11-12 नवंबर को बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। उधर, दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून के सक्रिय रहने से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों पर तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। पूर्वोत्तर भारत के ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में मौसमी गतिविधियां होने की संभावना है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

चक्रवाती तूफान मुरासु कमजोर

चक्रवाती तूफान मुरासु कमजोर हो गया है, जिसके कारण बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। लेकिन, कुछ तटीय हिस्सों पर आंधी-बारिश की गतिविधियां रिकॉर्ड की जा सकती है। फिलहाल, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और जम्मू-कश्मीर में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

End of Feed