Kal Ka Mausam : 2 दिन आंधी-बारिश करेगी अटैक, मौसम करेगा बेचैन; IMD का आया बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, Holi Ka Mausam 05 March 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह-शाम हल्की सर्दी महसूस होगी, लेकिन दिन में गर्मी प्रतीत होगी। मौसम विभाग का कहना है 5 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचे भागों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश एवं बर्फबारी होगी, जिससे अभी दिन में भी सर्दी का एहसास होगा। उधर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के एक से दो राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट है।

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देश होली के रंग में सराबोर हो रहा है और मौसम का मिजाज ऊपर चढ़ रहा है। अधिकांश राज्यों में बादल साफ हैं, लेकिन कुछ राज्य बारिश की बौछारों में भीग रहे हैं। आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव रहेगा, जिसका प्रभाव जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों पर रहेगा। इसके असर से बादल गरजेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश रिकॉर्ड की जाएगी एवं ऊंचे भागों पर बर्फबारी होगी, जिससे कड़ाके की सर्दी महसूस की जाएगी। हालांकि, उत्तराखंड में 7 मार्च तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 8 मार्च से कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। फिलहाल, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन दिन में तेज हवाएं चलेंगी और सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का एहसास बना रहेगा। स्काईमेट का पूर्वानुमान है कि गुरुवार तक अरुणाचल प्रदेश और केरल के कुछ भागों पर तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। शेष राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी परेशान करेगी।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

यूपी-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। दिनभर तेज हवाएं चल रही हैं और पतझड़ शुरू हो गया है। हालांकि, सुबह और शाम को हल्की गुलाबी सर्दी का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन में गर्मी प्रतीत हो रही है। अगले 2 दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे मौसम और गर्म होगा। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। फिलहाल, बारिश को लेकर को संभावना नहीं है। उधर, बिहार में भी मौसम साफ है, लेकिन दिनभर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। फिलहाल राज्य में बारिश को लेकर कोई कयास नहीं है। ऐसे में इस सप्ताह के आखिर तक तापमान में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।

End of Feed