Kal Ka Mausam : अगले कई दिनों मॉनसूनी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान, बिजली से रहें सतर्क; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

कल का मौसम कैसा रहेगा (05 जुलाई 2026) : देशभर में अगले कई दिनों तक मॉनसूनी बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ों से लेकर मैदानी भागों पर तेज आंधी-तूफान के साथ बादलों की गरज-चमक के बीच कहीं-कहीं हल्की तो कहीं मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। कमोबेश ऐसे ही मौसम के हालात दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के हिस्सों पर दिखाई देंगे।

कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कई दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा, जिसके कारण देश के अधिकांश हिस्सों पर आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। खासकर, उत्तर भारत में देर से पहुंचे मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में काले बादल छाए नजर आ रहे हैं और कहीं-कहीं पानी बरसने से मौसम काफी सुहावना हो गया है। हालांकि, तेज चिलचिलाती गर्मी से तो राहत है, लेकिन उमस परेशान कर रही है। उधर, पहाड़ों पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी अगले कई दिनों तक मौसमी गतिविधियों के साथ लैंडस्लाइड का खतरा जताया गया है। स्काईमेट ने दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर, पूर्वोत्तर भारत में तेज वर्षा का अलर्ट है, जबकि पश्चिमी घाट समेत महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों में झमाझम पानी बरसने का पूर्वानुमान है।

Mausam Kal

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 9 जुलाई तक बारिश अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन से बादलों का डेरा है। समूचे एनसीआर के हिस्सों पर शनिवार को बारिश हुई, हालांकि लोग उमस भरे मौसम से परेशान रहे। आईएमडी ने गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के लिए ’येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ घंटों के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं, गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में नौ जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हल्की आंधी आ सकती है, जिसकी रफ्तार बढ़कर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कल से बारिश में और तेजी आने की उम्मीद है।

End of Feed