कल का मौसम 04 May 2025 : गर्मी पर अटैक करेगा मौसम तूफानी, आंधी-बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि; वज्रपात की चेतावनी

Kal Ka Mausam, 04 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून के प्रभाव से उत्तर भारत का मौसम बदला हुआ है। यही कारण है कि अभी 2 से 3 दिन तक उत्तर भारत के राज्यों में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान भारी बारिश, तेज आंधी, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के साथ तूफान की संभावना है। ये गतिविधियां 6 मई तक प्रभावित करेंगी। इसका सबसे अधिक असर हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के इलाकों में दिखाई देगा।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। खासकर, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में कल तक मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, मई के शुरुआती दिनों में तापमान में थोड़ी कमी रहेगी। भीषण गर्मी के बीच बादल मेहरबानी दिखाएंगे। आईएमडी के मुताबिक, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में अगले 2 से 3 दिन तक बादलों की आवाजाही के साथ आंधी और बारिश के संकेत हैं, जिससे बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगेगा। उधर बिहार में 7 मई तक मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश और तेज आंधी की संभावना है। हो सकता है कहीं-कहीं आकाशीय बिजली के साथ ओलावृष्टि भी हो। कमोबेश यही हालत पूर्वोत्तर के राज्यों में देखने को मिलेंगे। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों में थंडरस्टॉर्म, आकाशीय बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई। उधर, पश्चिम भारत में 11 मई तक मौसम तूफानी रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Kal Ka Mausam 04 May 2025.

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली23 °C35 °C
मुंबई27 °C33 °C
जयपुर27 °C36 °C
भोपाल24 °C38 °C
लखनऊ27 °C36 °C
पटना27 °C36 °C
देहरादून17 °C29 °C
शिमला10 °C21 °C
कश्मीर 6 °C11 °C

End of Feed