शहर

ओडिशा के कटक में गिरा पुल का स्लैब, 3 लोगों की मौत; राहत बचाव कार्य जारी

ओडिशा की कटक सहर के खाननगर में एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना खाननगर में एक पुल के निर्माण के दौरान हुई है।

Image

कटक में गिरा पुल का स्लैब (फोटो)

ओडिशा की कटक सहर के खाननगर में एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना खाननगर में एक पुल के निर्माण के दौरान हुई है। प्रारंभ में 5 लोग घायल हुए थे। इनमें से 3 लोगों की मौत हुई है और 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को एससीबी में भर्ती कराया गया है। मृतकों में साइट इंजीनियर सौम्य रंजन बेहरा और शिबा शंकर पटनायक, सुभाष चंद्र भक्त शामिल हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री ने कही ये बात

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कटक खान नगर में पुल निर्माण के दौरान हुई घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और सभी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 15 लाख रुपये की अनुकंपा सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने घटना की जांच और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए मुफ्त चिकित्सा देखभाल के भी आदेश दिए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!