Kal Ka Mausam: कल यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में मचेगा तबाही का मंजर! मानसून सुस्त फिर भी 80kmph की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा), 02 June 2026: मौसम विभाग ने कल 2 जून, मंगलवार को दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तराखंड समेत देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और 80 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में ओले गिरने की आशंका के बीच चारधाम यात्रा रोक दी गई है। जानते हैं देशभर में मौसम का कल कैसा हाल रहने वाला है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, कल 2 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम खतरनाक रुख अख्तियार कर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय हैं। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, मध्य पाकिस्तान और दक्षिण गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के ऊपर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। ये सारे मौसमी सिस्टम मिलकर कल देश के एक बड़े हिस्से में अंधड़, आकाशीय बिजली और भारी बारिश का 'तांडव' देखने को मिल सकता है।

kal ka mausam kaisa rahega imd

कल 17 राज्यों में तूफान-बारिश का तांडव

पहाड़ी राज्यों में आफत: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रुकी

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में कल से मौसम की गंभीरता बहुत अधिक बढ़ने वाली है। खराब मौसम और भारी जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

End of Feed