Kal Ka Mausam : 50 की स्पीड से आएगा तूफान, 11 राज्यों में बारिश होगी मूसलाधार; IMD का आया अलर्ट

kal ka mausam (01 October 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में तूफनी हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का क्रम जारी रहेगा। लेकिन उत्तर भारत और उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में अब मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : उत्तर भारत में पिछले दिनों हुई मानसूनी गतिविधियों के बाद अब बादलों के साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का मानना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून वापस लौट गया है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में कभी-कभार बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन बारिश की संभावना लगभग खत्म हो रही है, लेकिन अब तापमान सामान्य रहेगा और रात्रि के वक्त ओस और ठंडक महसूस होगी। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रह सकता है, जिससे हल्की फुल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां हो सकती हैं। हालांकि, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा और कई हिस्सों पर तेज आंधी-तूफान और मेघ गर्जन के साथ मध्यम से भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। उधर, महाराष्ट्र और गुजरात में बूंदाबांदी के अलावा भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

Muasam Aaj Kal.

मौसम आज-कल

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली- एनसीआर में पिछले 36 घंटे से मौसम साफ है। सुबह से हल्की धूप निकलने से दिन लोगों को उमस का एहसास हुआ, लेकिन रात में काफी तापमान कम रहा, जिससे सर्द भी महसूस हुई। आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा और ओस की मात्रा में बढ़ोतरी होगी। अब दिन के मुकाबले रात का तापमान कम रहेगा, जिससे लोगों को सुहावने मौसम का एहसास होगा। अब धीरे-धीरे मौसम बदलने के साथ सुबह और शाम सर्द महसूस होगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेलिसिय के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसूनी गतिविधियां कम होने से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होगी और एक्यूआई में बढ़ोतरी से हवा की क्वालिटी खराब होगी। सीपीसीबी की मानें तो कुछ इलाकों में एक्यूआई 140 के ऊपर पहुंच गई है।

End of Feed