कल का मौसम 01 March 2025: नहीं थमेगा आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश झेलने को हो जाएं तैयार; आसमानी पत्थर-वज्रपात से रहें सावधान

Kal Ka Mausam, 01 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तरी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बिजली और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। कहीं-कहीं तेज हवाओं के भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। उधर, जम्मू-कश्मीर, लेह हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट है, जिससे लेह में तापमान -14 के करीब पहुंच गया है और दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों का मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। आईएमडी ने हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है। इस दौरान तेज हवाएं आंधी तूफान के साथ बादल बरस सकते हैं। साथ ही आसमान से ओलावृष्टि और वज्रपात की शक्ल में आफत बरस सकती है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर बर्फबारी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पहाड़ के ऊंचाई वाले स्थानों में तेज बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे दिन में कोल्ड डे जैसे हालात हैं। कई इंच मोटी पर्त में बर्फ ने सड़कें जाम कर दी हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर में भी मौसम बिगड़ा हुआ है। असम, अरुणाचल, मेघालय आदि राज्यों में आसमान बादलों से ढके हुए हैं। तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का अभी से हाल बेहाल है।

Kal Ka Mausam, 01 March 2025

कल का मौसम

उत्तर प्रदेश कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत भीगने के साथ हो सकती है। आज से ही बादल छाए हुए हैं। हालांकि, गर्मी भी महसूस हो रही है। अचानक मौसम के यू टर्न लेने से किसानों का गुणा गणित बिगड़ने लगा है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और रामपुर में समेत 25 जिलों में बारिश के साथ आसमानी पत्थर (ओलावृष्टि) होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा पूर्वी यूपी के साथ लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, गोरखपुर और देवरिया में भी बादलों की आवाजाही लगी है।

End of Feed