शहर

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में बर्फबारी से तबाही! पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग कल के लिए रेड अलर्ट

उत्तराखंड में कल का मौसम काफी खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग में रेड अलर्ट जारी किया है।

Image

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश (फोटो- @DDnews_dehradun)

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से तबाही मची हुई है, चमोली जिले में बदरीनाथ के पास सीमांत माणा गांव में हुए हिमस्खलन में 57 मजदूर दब चुके हैं, अब उत्तराखंड के तीन जिलों के लिए मौसम का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है।

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से बारिश और पहाड़ी जिलों में भारी बर्फबारी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज रात में तीन जिलों रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने कहा कि पिछले दो दिनों से उत्तराखंड में बारिश हो रही है और 3000 या उससे अधिक मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी हो रही है, जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर शामिल है, जहां काफी बर्फबारी हुई है। वहीं अब चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम को देखते हुए आज शाम से सुबह तक रेड अलर्ट किया गया है, क्योंकि वहां अभी भी भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है।

उत्तराखंड में हो रही जमकर बारिश

पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हुई बर्फबारी और बारिश के बाद एक बार ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तराखंड के गंगोत्री धाम, मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा, हर्षिल, धराली, बगोरी, झाला, जसपुर, दयारा बुग्याल समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। हर्षिल घाटी समेत उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ चांदी की तरह चमक रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। जिले में मौसम के करवट बदलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्होंने अच्छी फसल होने की उम्मीद जताई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article