Kal Ka Mausam: नए साल पर पहाड़ों से मैदानों तक सर्दी का सितम, शीतलहर का प्रकोप जारी; जानें कल का मौसम

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का सीधा असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ रहा है। झारखंड और बिहार में तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है और मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जानें कल का मौसम...।

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। झारखंड में ठंड अचानक बढ़ गई है, जबकि बिहार में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। ठिठुरते मौसम के बीच लोग नए साल का स्वागत करने की तैयारियों में जुटे हैं। आइए जानें 1 जनवरी 2025 को मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

photo

फाइल फोटो।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी ऐसी ही ठंड बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को आसमान साफ रहने की संभावना है, हालांकि कुछ इलाकों में कोल्ड-डे की स्थिति देखी जा सकती है। शाम और रात के वक्त हल्के से मध्यम कोहरे और धुंध का असर रहेगा। 1 जनवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

End of Feed