ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: चौपाल में महिलाओं के लोकगीत पर झूमकर जीता सबका दिल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रायश्री गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर अपने अलग अंदाज से सबका दिल जीत लिया।

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रायश्री गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर अपने अलग अंदाज से सबका दिल जीत लिया। वे गांव वालों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान गांव की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाए, जिन्हें सुनकर सिंधिया इतने खुश हुए कि वे खुद को रोक न सके और झूम उठे। उनकी यह सादगी और उत्साह देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज

चौपाल में महिलाओं के प्रदर्शन से प्रभावित होकर सिंधिया ने एक खास पहल की। उन्होंने अपने हाथों से पकौड़े परोसकर सभी महिलाओं को खिलाए। यह नजारा ग्रामीणों के लिए यादगार बन गया। आमतौर पर बड़े नेताओं को औपचारिक अंदाज में देखने वाले ग्रामीणों के लिए यह एक नया अनुभव था। सिंधिया का यह व्यवहार उनकी जनता से जुड़ाव की भावना को दर्शाता है। महिलाओं ने भी उनकी इस दरियादिली की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसा लगता है जैसे वे उनके परिवार का हिस्सा हों।

End of Feed