देश

प्रयागराज में BJP नेता के घर पर हुई बमबाजी, इलाके में वारदात से मची सनसनी; पुलिस कर रही मामले की जांच

Prayagraj News: प्रयागराज में बीजेपी मीडिया प्रभारी विजय बिंद उर्फ छोटू के घर के बाहर बमबाजी हुई। जानकारी के अनुसार, जीटी रोड के बगल हाबूसा मोड के करीब बीजेपी नेता विजय बिंद का घर है, जहां हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया।

Image

प्रयागराज में BJP नेता के घर पर हुई बमबाजी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गंगा पार जिला मीडिया प्रभारी विजय बिंद उर्फ छोटू के घर के बाहर बमबाजी हुई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9:45 बजे वह घर के बाहर टीन शेड में परिजनों के साथ बैठे थे तभी अचानक आए बाइक सवार दो युवकों ने बमबाजी कर सनसनी फैला दी। हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। बम फटने की आवाज सुनकर परिजन जब तक बाहर निकले हमलावर फरार हो गए थे। जीटी रोड के बगल हाबूसा मोड के करीब बीजेपी नेता विजय बिंद का घर है। बीजेपी नेता के मुताबिक हमलावरों ने ताबड़तोड़ दो बम फेकें हैं। एक बम दीवार से टकराया और दूसरा बम उनकी ब्रेजा कार में लगा। बम से कार का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है और कार के पीछे का शीशा भी टूट गया है। बम फेंककर हमलावर हनुमानगंज की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर सराय इनायत थाना पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना सराय इनायत थाने से महज कुछ दूरी पर सरपतीपुर में हुई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, पुलिस इस मामले में हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article