Fatehpur में पत्रकार पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार, जर्नलिस्ट दिलीप सैनी की हत्या

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक न्यूज एजेंसी के पत्रकार दिलीप सैनी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उनका साथी भाजपा नेता भी हमले में घायल हुआ है।

फतेहपुर: जिले में पत्रकार दिलीप सैनी और भाजपा नेता पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया गया। बुधवार की देर रात हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने घायल पत्रकार और भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्रकार दिलीप की रास्ते में मौत हो गई। वहीं, भाजपा नेता कानपुर हैलट में भर्ती हैं।

धारदार हथियार से हमला

सदर कोतवाली के भिटौरा बाईपास में बुधवार देर रात पत्रकार दिलीप सैनी और भाजपा नेता पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने चाकू और अवैध हथियारों से दिलीप सैनी पर कई वार किए। बीच-बचाव के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता शाहिद खान पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया और हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर किया गया। बीच रास्ते दिलीप सैनी ने दम तोड़ दिया, जबकि शाहिद खान का इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में जारी है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया की हमलवारों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

End of Feed