शहर

Firozabad: ग्लास फैक्ट्री में लगी भीषण आग, स्वाहा हो गया लाखों सामान

फिरोजाबाद की एक ग्लास फैक्ट्री में आग लग गई। आग किस वजह से लगी है, यह पता लगाने की कोशिश जारी है। वहीं, इस आग से कितना नुकसान हुआ है, इस संबंध में भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी प्रकाश में नहीं आ पाई है।

Image

(प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

फिरोजाबाद: थाना रामगढ़ क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। यह आग लक्ष्मी ग्लास फैक्ट्री में लगी है। जनपद की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। फिलहाल, फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में कर लिया है। स्थिति नियंत्रित बनी हुई है। लेकिन, फैक्ट्री में लगी इस आग ने आसपास के लोगों को सकते में डाल दिया है। आग किस वजह से लगी है, यह पता लगाने की कोशिश जारी है। वहीं, इस आग से कितना नुकसान हुआ है, इस संबंध में भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी प्रकाश में नहीं आ पाई है।

फैक्ट्री में बनाए जाते हैं ग्लास

अग्‍न‍िशमन अधिकारी ने इस संबंध में कहा कि हमें आग लगने की सूचनी मिली थी। जिस फैक्ट्री में आग लगी, वहां ग्लास बनाए जाते हैं, इसके बाद उन्हें गत्ते में पैक भी किया जाता है। हमें जैसे ही फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, वैसे ही फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, इसके बाद आग को काबू में करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि एसएचओ के नेतृत्व में हमारी टीम मौके पर पहुंची, तो हमें पता लगा कि आग थोड़ी विकराल है। इसके बाद हमने तत्काल ही आग को नियंत्रित करने की रूपरेखा निर्धारित की, ताकि मौजूदा स्थिति को सामान्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस परिसर में आग बुझाने की भी व्यवस्था नहीं थी, इसलिए हमें काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। लेकिन, जैसे- तैसे हमने स्थिति को सामान्य कर ही दिया। दमकल की सभी गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग को फैलने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के बारे में कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में तो फैक्ट्री का मालिक ही कुछ बता पाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article