जोधपुर में कार और टेंपो की भीषण टक्कर, गुजरात के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

जोधपुर में कार और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हुए हैं। हादसे में शामिल लोग गुजरात के बनासकांठा के थे, जो रामदेवरा में दर्शन कर लौट रहे थे।

Jodhpur Road Accident: राजस्थान के जोधपुर में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को चार एंबुलेंस की मदद से जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

रामदेवरा के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग गुजरात के बनासकांठा के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे। वे रामदेवरा में दर्शन करने के बाद गुजरात लौट रहे थे। बताया गया है कि यात्रा शुरू करने के कुछ ही देर बाद उनकी गाड़ी की टेंपो से टक्कर हो गई। न्यूज एजेंसीी ANI के अनुसार, हादसे में घायल एक यात्री अनिल ने बताया कि परिवार के करीब 15 से 20 लोग रामदेवरा दर्शन के लिए आए थे। वे सुबह दर्शन करने के बाद गुजरात लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

End of Feed