Jodhpur News: पिता के सामने 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का मासूम, 640 फीट की गहराई पर अटका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Jodhpur News: जोधपुर के नौसर क्षेत्र में पिता के सामने 1050 फीट गहरे बोरवेल में 9 साल का बच्चा गिर गया। मासूम 640 फीट पर फंसा है, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जोधपुर के नौसर क्षेत्र स्थित पूनिया की ढाणी में गुरुवार दोपहर करीब 12:35 बजे एक 9 वर्षीय बच्चा भोमाराम भील खेलते-खेलते लगभग 1050 फीट गहरे खुले बोरवेल में जा गिरा। मासूम बोरवेल के भीतर करीब 640 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

jodhpur borewell boy fell

बच्चे को बचाने की कोशिशें जारी

पिता के सामने हुआ दर्दनाक हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा मादाराम पूनिया के कृषि नलकूप पर हुआ। मासूम भोमाराम के पिता पाचाराम भील नलकूप पर ही कृषि कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान उनका इकलौता बेटा भोमाराम दौड़ते हुए वहां पहुंचा और खुले बोरवेल में जा समाया। पिता के ठीक सामने हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

End of Feed