JNU में फिर मचा बवाल; ABVP का वामपंथी संगठनों पर बड़ा आरोप, आंखों में फायर एक्सटिंगुइशर का पाउडर झोंककर पीटा; कई घायल

जेएनयू में 23 फरवरी के तड़के वामपंथी संगठनों और ABVP के गुटों में हिंसा भड़क गई। ABVP ने आरोप लगाया है कि नकाबपोशों ने छात्रों को लाइब्रेरी से निकालकर पीटा और एक छात्र की आंखों में फायर एक्सटिंगुइशर पाउडर झोंककर पीटा।

JNU Violence News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर हिंसा की लपटों में घिर गया है। 23 फरवरी को तड़के वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच हुए भीषण संघर्ष में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना ने कैंपस के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

jnu clash

आधी रात को स्टूडेंट्स ने जमकर काटा बवाल

रात का सन्नाटा और कैंपस में 'आतंक' का मंजर

ABVP के अनुसार, यह हिंसा पिछले करीब एक हफ्ते से वामपंथी संगठनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल का नतीजा है। ABVP के JNUSU संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने इस रात को 'खौफ की रात' करार दिया। आरोप है कि 300 से 400 नकाबपोश लोगों की भीड़ ने कैंपस में घूम-घूमकर उन छात्रों को निशाना बनाया जो लाइब्रेरी और रीडिंग रूम में शांतिपूर्वक पढ़ाई कर रहे थे। मीणा का दावा है कि विजय नाम के एक छात्र के साथ 100 से 150 लोगों की भीड़ ने मॉब लिंचिंग जैसी हरकत की।

End of Feed