शहर

Delhi Weather Today: होली से पहले ही दिल्ली में गर्मी की दस्तक, दिन में तीखी हुई धूप; जानें आज का मौसम

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 Feb 2026: दिल्ली में फिलहाल सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन में धूप की तल्खी बढ़ रही है। जिससे लोगों को धूप अभी से परेशान करने लगी है। राजधानी में अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Photo : Times Now Digital

दिल्ली में आज का मौसम (23 Feb 2026): दिल्ली-एनसीआर में होली से पहले ही गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। ठंड लगभग गायब हो चुकी है। सिर्फ सुबह और रात के समय ही गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। दिन में अब धूप तीखी होने लगी है, जो लोगों को चुभने लगी है। हालांकि अभी भी राजधानी में लगभग 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है। लेकिन दिन में तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही यह छंट जाएगी। आज सुबह से ही धूप खिली रहेगी और दिन में सूरज की तल्खी और बढ़ सकती है। जिससे हल्की गर्मी का भी एहसास हो सकता है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और 13 न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में दो दिन चलेंगी तेज हवाएं

IMD के अनुसार, दिल्ली में कल यानी मंगलवार को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब ही बना रह सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री के करीब बढ़ोत्तरी हो सकती है। यह 15 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है। 25 फरवरी से मौसम में थोड़ा बदलाव नजर आ सकता है। मौसम इस दिन भी साफ ही रहने का पूर्वानुमान है। लेकिन दिन में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। 26 फरवरी को भी ऐसा ही मौसम दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में फिलहाल इस हफ्ते मौसम साफ रहेगा, इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। जिसके चलते तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिससे आने वाले समय में गर्मी बढ़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है। रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। फरवरी के अंत तक यह 15 डिग्री के करीब रह सकता है। जिसके बाद रात का पारा भी बढ़ने लगेगा। वहीं दिन में सूरज की तल्खी इतनी बढ़ जाएगी कि लोग धूप से परेशान होने लग जाएगा। फिलहाल दिल्ली का मौसम होली के दिन करवट बदलेगा या नहीं, इसका पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article