JMM ने बैजनाथ राम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, हेमंत सोरेन ने खेला बड़ा दांव

Baidyanath Ram Rajya Sabha Candidate: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष बैजनाथ राम को उम्मीदवार घोषित किया है, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

Baidyanath Ram Rajya Sabha Candidate: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आगामी राज्यसभा चुनाव (Jharkhand Rajya Sabha Election 2026) के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने इस बार एक सीट के लिए अपने वरिष्ठ नेता और वर्तमान उपाध्यक्ष बैजनाथ राम को उम्मीदवार घोषित किया है। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस फैसले की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी को उनके लंबे सांगठनिक और प्रशासनिक अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से आने वाले बैजनाथ राम झारखंड की राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्हें शासन और प्रशासन चलाने का गहरा अनुभव है।

Baidyanath Ram Rajya Sabha Candidate

पूर्व मंत्री और SC चेहरे पर झामुमो ने खेला दांव (Photo: Facebook/Baidyanath Ram)

राजनीतिक सफर के दौरान वह सूबे की विभिन्न सरकारों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के पिछले कार्यकाल में कुछ समय के लिए मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा, वह पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में भी कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सीट (Jharkhand Rajya Sabha chunav) के लिए उम्मीदवारी की औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। बैजनाथ राम आगामी सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

End of Feed