ICU में भी अनशन पर अड़े राहुल क्रांति, बोले- 2019 के बाद की सभी JPSC-JSSC परीक्षाएं हों रद्द

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे छात्र नेता राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। पीटीआई से बातचीत में राहुल ने 2019 के बाद की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग दोहराई है।

एक सरकारी नौकरी की आस में करीब एक दशक से संघर्ष कर रहे 40 वर्षीय राहुल क्रांति के लिए सफलता बार-बार पास आकर भी दूर छिटकती रही। आज वही राहुल क्रांति रांची के सदर अस्पताल में जिंदगी और सेहत से जंग लड़ रहे हैं। 6 दिनों से बिना अन्न का एक दाना खाए भूख हड़ताल पर बैठे राहुल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनका संकल्प अब भी डिगा नहीं है।

rahul kranti

6 दिन से भूख हड़ताल पर राहुल (फाइल फोटो | PTI)

पलामू जिले के रहने वाले राहुल क्रांति झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में हुई कथित धांधली व भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐतिहासिक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आमरण अनशन पर बैठे 6 अभ्यर्थियों में से एक हैं, जिनसे पीटीआई ने बातचीत की।

End of Feed