शहर

Jharkhand News: जमीन गिरवी रख खरीदी लड़की: बड़ी बहन से झगड़ कर रेलवे स्टेशन पहुंच थी छात्रा, दलाल ने दिया बेच

Jharkhand News: झारखंड में एक लड़की का जब बड़ी बहन से झगड़ा हुआ तो वो स्कूल की जगह भागकर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जहां दलाल ने उसे बेच दिया, जिसने खरीदा वो जमीन गिरवी रखकर पैसे लाया था।

Image

झारखंड में लड़की को 25 हजार रुपये में भेजा (Copilot AI)

Jharkhand News: झारखंड से एक अजीब मामला सामने आया है, यहां एक छोटी बहन को बड़ी बहन से लड़ाई करना और फिर स्कूल की जगह रेलवे स्टेशन भाग जाना, इतना महंगा पडा कि उसकी बोली लगा दी गई। 25 हजार रुपये में लड़की को बेच दिया गया। घटना झारखंड के चाईबासा की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक और हैरान कर देने वाली कहानी ये है कि जिसने उस मासूम को खरीदा उसके पास पैसे ही नहीं थे, उसने जमीन गिरवी रखकर दलाल को पैसे दिए।

बड़ी बहन से हुआ झगड़ा और पहुंच गई रेलवे स्टेशन

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल की एक लड़की को पुलिस ने मानव तस्करों के चंगुल से बचाया है। चक्रधरपुर पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी अवधेश कुमार ने सोमवार को ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लड़की इस साल 20 जनवरी को अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल जा रही थी, तभी कुछ मुद्दों पर दोनों के बीच बहस हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया, "पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया और चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन की ओर चल पड़ी। स्टेशन पर लड़की को अकेला देखकर एक अज्ञात दलाल ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने लड़की को नौकरी दिलाने और बेहतर जीवन का झांसा देकर अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया।"

दलाल ने दिया 25 हजार में बेच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दलाल उसे उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के इनायतपुर ले गया और किशोरी लाल कुइरी नाम के एक व्यक्ति से संपर्क किया। दलाल ने उस व्यक्ति को लड़की के बारे में जानकारी दी, जिसने बदले में अपने पड़ोसी संदीप कुमार से लड़की को बेचने के बारे में संपर्क किया।

जमीन बेच खरीदी लड़की

पुलिस ने दावा किया, "इसके बाद संदीप ने 2.5 डेसिमल जमीन गिरवी रखकर 25,000 रुपये में लड़की को खरीद लिया।" अवधेश कुमार ने बताया, "तकनीकी निगरानी और सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लड़की का पता लगाया और उत्तर प्रदेश स्थित आरोपियों के घर पर छापा मारकर लड़की को बचाया और संदीप कुमार और किशोरी लाल कुइरी दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।" पुलिस को दिए अपने बयान में लड़की ने खुलासा किया कि उसे लगातार शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ा और उसके साथ शारीरिक मारपीट की गई। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article