वेज रोल में देरी पर भड़का ग्राहक, ऑर्डर कैंसिल करने पर बढ़ा विवाद, दुकानदार ने साथियों संग मिलकर कर दी हत्या, तीन घायल

Jharkhand Crime: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में वेज रोल मिलने में देरी होने पर हुए विवाद के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस खूनी संघर्ष में बीच-बचाव करने आए तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Jharkhand Crime: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में दुर्गा पूजा के दौरान एक बेहद हैरान करने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक फूड स्टॉल पर वेज रोल (Veg roll dispute murder) मिलने में हुई मामूली सी देरी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बुधवार तड़के करीब 12:30 बजे आदित्यपुर के AIADA भवन के पास एक दुर्गा पूजा पंडाल के नजदीक घटी।

Veg roll dispute murder

वेज रोल के ऑर्डर पर हुए झगड़े में युवक की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर के मानगो इलाके में रहने वाला शेखर अपने एक दोस्त के साथ दुर्गा पूजा का पंडाल घूमने गया था। पंडाल के पास उसने एक स्टॉल पर खाने के लिए वेज रोल का ऑर्डर दिया। आरोप है कि दुकानदार ने ऑर्डर तैयार करने में काफी देर कर दी। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वेज रोल नहीं मिला, तो शेखर ने अपना ऑर्डर रद्द करने और पैसे वापस मांगने की बात कही।

End of Feed