झारखंड में आज का मौसम (16 Jan 2026): झारखंड में मौसम की चाल अब भी बिगड़ी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिसके कारण मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। यहां कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। भीषण ठंड के कारण सुबह और शाम में एक समय के बाद सड़कें और गलियां सुनसान होने लगे हैं। सर्दी से बचने के लिए झारखंडवासी अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल।
झारखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई कनकनी (Photo | PTI)
झारखंड में आज का मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के किसी भी जिले में आज किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चल रही हैं, लेकिन शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
रांची में ठंड का कहर
यहां ठंड से बचने के लिए लोग हीटर और अलाव का सहारा ले रहे हैं। खुद को गर्म रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लोगों को घरों से आवश्यकता होने पर भी बाहर निकलने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने के लिए भी कहा गया है।
इस दिन से मिले सर्दी से थोड़ी राहत
मौसम विभाग ने इस बीच झारखंडवासियों को राहत भरे संकेत दिए है। आईएमडी की मानें तो 17 जनवरी से प्रदेश के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यहां तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि 18 से 19 जनवरी तक 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने बताया कि 19 जनवरी के बाद प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव भी थोड़ा कम हो जाएगा।
