Jharkhand Weather Today: झारखंड में प्रचंड सर्दी, 2 डिग्री तक लुढ़का कई जिलों का तापमान, ठंड के कांपते नजर आए लोग

झारखंड का मौसम (झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 Jan 2026: झारखंड में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरे, कोल्ड वेव और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। यहां ठंड से लोग कांप रहे हैं। आने वाले दिनों में भी लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

झारखंड में आज का मौसम (08 Jan 2026): उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भयंकर ठंड पड़ रही है। यहां हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की मार झेल रहे लोग खुद को बचाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। इस प्रचंड ठंड में दिन के समय खिलने वाली धूप भी ज्यादा असरदार नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी झारखंड का मौसम ठंडा ही बना रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान और गिर सकता है। सामान्य से नीचे तापमान होने के कारण कई शहरों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि झारखंड के कई जिले ऐसे भी हैं, जहां न्यूनतम तापमान शिमला, मनाली से भी कम दर्ज किया जा रहा है। यहां 1.5 और 2.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। प्रचंड सर्दी में सबसे अधिक परेशान का सामना स्कूल के बच्चों और सुबह-सुबह नौकरी के लिए जाने वाले लोगों को करना पड़ रहा है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की गति धीमी पड़ी हुई है।

​Weather today: Cold wave conditions in Jharkhand

झारखंड में बढ़ी ठंड (फोटो | PTI)

झारखंड में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल?

आज झारखंड में मौसम बिगड़ा हुआ है। घने कोहरे के साथ लोगों को शीतलहर की मार भी झेलनी पड़ेगी। इस बीच प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। सुबह के समय कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित है। ट्रेनें देरी से चल रही हैं, हावाई यातायात में भी फ्लाइटों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। मौसमी चाल को देखते हुए इस साल झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है।

End of Feed