'युवाओं के भविष्य को उड़ान देगा जेवर एयरपोर्ट', नोएडा एयरपोर्ट फेज-1 के उद्घाटन के बाद बोले PM मोदी

एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'अभी आधा काम हुआ है। मैं चाहता हूं कि यहां उपस्थित जो लोग हैं, वे इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करें। आप अपना मोबाइल फोन निकालिए। आप अपने मोबाइल फोन का प्लैश जलाकर इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करिए।

PM Modi inaugurates Jewar Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जेवर एयरपोर्ट युवाओं के भविष्य को उड़ान देगा। यह एयरपोर्ट किसानों, उद्योगों एवं युवाओं के लिए रोजगार एवं कमाई के नए अवसर लेकर आएगा। पीएम ने कहा कि जेवर का यह एयरपोर्ट डबल इंजन सरकार की कार्य संस्कृति का बहुत अच्छा उदाहरण है। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक भी उपस्थित थे।

pm noida

पीएम मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन।

'आप करिए एयरपोर्ट का उद्घाटन'

एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'अभी आधा काम हुआ है। मैं चाहता हूं कि यहां उपस्थित जो लोग हैं, वे इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करें। आप अपना मोबाइल फोन निकालिए। आप अपने मोबाइल फोन का प्लैश जलाकर इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करिए। यह आपकी अमानत, भविष्य और पुरुषार्थ है। इसलिए इसका उद्घाटन भी आपके हाथों से हो रहा है।'

End of Feed