नीतीश का मास्टरस्ट्रोक! बिहार JDU की नई टीम का ऐलान, 12 उपाध्यक्ष, 74 सचिव नियुक्त

बिहार जेडीयू प्रदेश संगठन में विभिन्न पदों पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, कोषाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।

पटना : बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पदाधिकारियों और प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की गई है। यह सूची जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश संगठन में विभिन्न पदों पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, कोषाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। संगठन में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी अवसर दिया गया है, जिससे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है।

JDU Announces New Bihar State Team

बिहार जेडीयू प्रदेश संगठन की नई टीम घोषित (फोटो-@Jduonline)

12 नेताओं को जिम्मेदारी

प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद तथा वरिष्ठ नेताओं सहित कुल 12 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रदेश महासचिव के रूप में बड़ी संख्या में नेताओं को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रदेश सचिव पद पर विभिन्न जिलों के 74 नेताओं को संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी ललन कुमार सर्राफ को दी गई है।

End of Feed