कुंडा विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

गोपीगंज थाना प्रभारी सच्चिदानंद पांडे ने बताया कि जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Raja Bhaiya receives death threats-उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भैया' को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी और अभद्र भाषा में संदेश दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भदोही जिले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह धमकियां और आपत्तिजनक टिप्पणियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक के तीन अलग-अलग खातों (अकाउंट्स) से पोस्ट की गई थीं।

Raja bhaiya

राजा भैया को मिली धमकी

भदोही पुलिस में यह औपचारिक शिकायत जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार शाम को दर्ज कराई। शिकायत के साथ सोशल मीडिया पर दिए गए धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट और सबूत भी पुलिस को सौंपे गए हैं। दर्ज शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया पर ये धमकी भरे और अमर्यादित संदेश पिछले एक हफ्ते यानी 23 अक्टूबर से लगातार प्रसारित किए जा रहे थे।

End of Feed