शहर

अब बचे सिर्फ चार दिन, जम्मू से सीधे श्रीनगर तक पहुंचाएगी Vande Bharat Express

Vande Bharat Express देश की सबसे तेज और अच्छी ट्रेन सेवा है। जल्द ही आप वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार होकर जम्मू से श्रीनगर की यात्रा भी कर पाएंगे। अभी यह ट्रेन Shri Mata Vaishno Devi Katra से श्रीनगर के बीच चलती है। विस्तार के बाद यह सफर लगभग पांच घंटे में पूरा हो जाएगा।

Image

1 मार्च से जम्मू और श्रीनगर के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेसवे

माता वैष्णो देवी दे दर्शनों क लिए जम्मू यात्रा पर जा रहे हैं? मन ही मन श्रीनगर की डल झील भी देखना चाहते हैं? अगर अब तक आप वंदे भारत जैसी शानदार सवारी न होने की वजह से श्रीनगर जाने से परहेज कर रहे थे तो अब और नहीं। क्योंकि जल्द ही जम्मू से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेसवे की सेवा शुरू होने जा रही है। अब इस सेवा के शुरू होने में मात्र 4 दिन का समय शेष बचा है। चलिए विस्तार से जानते हैं -

माता वैष्णो देवी के भक्त अब वंदे भारत एक्सप्रेसवे में सवार होकर जम्मू से श्रीनगर की यात्रा भी कर पाएंगे। आगामी 1 मार्च से यह सेवा शुरू होने जा रही है। 1 मार्च 2026 को ही इस ट्रेन का उद्घाटन होगा, जो फिलहाल अपने वर्तमान टर्मिनल श्री माता वैष्णो देवी कटरा से आगे बढ़कर जम्मू तक संचालित की जाएगी।

फिलहाल Vande Bharat Express श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच चल रही है। 1 मार्च को जम्मू तक विस्तार होने के बाद यात्रियों को कटरा में उतरकर परिवहन का साधन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे सीधे जम्मू से ट्रेन में सवार होकर श्रीनगर तक आरामदायक व तेज सफर का आनंद ले पाएंगे। इससे खासतौर पर पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत सेवा शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा समय घटकर लगभग पांच घंटे रह जाएगा। सड़क मार्ग की तुलना में यह विकल्प ज्यादा तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद माना जा रहा है, खासकर पर्यटन के मौसम और प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों में।

बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए ट्रेन में कोच संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले यह ट्रेन 8 कोच के साथ चलती थी, जिले अब 20 कोच के साथ चलाया जाएगा। इससे ज्यादा यात्रियों को सीट उपलब्ध होगी और वेटिंग लिस्ट की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।

यह कदम जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और कश्मीर घाटी तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। कटरा-श्रीनगर सेक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को पहले ही यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में जम्मू तक विस्तार से क्षेत्र में आवागमन और भी सुगम होने की उम्मीद है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article